चम्पावत, अक्टूबर 17 -- Champawat News: चम्पावत। दुग्ध संघ से जुड़े किसानों को दूध के दाम प्रति किलो दो रुपये अधिक मिलेंगे। दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती देवी की अध्यक्षता में हुईबोर्ड बैठक में दूध के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया। बढ़े हुए दाम एक नवंबर से लागू होंगे। प्रबंधक सुनील अधिकारी ने बताया कि दूध के दाम में प्रति किलो दो रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। इसके अलावा बैठक में दुग्ध संघ कर्मचारियों को 15 प्रतिशत की दर से बोनस व एक्सग्रेसिया भुगतान करने का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...