चम्पावत, सितम्बर 18 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत में किसानों को 1.20 लाख मत्स्य बीज बांटे गए। जिला मत्स्य प्रभारी त्रिभुवन मौर्य ने बताया कि मत्स्य जीवी सहकारी समिति बाजरीकोट के 12 सदस्यों को प्रति सदस्य एक-एक पैकेट, सिमाड़ के प्रगतिशील मत्स्य पालक नरेश को 20 पैकेट, लफड़ा के लक्ष्मण राम को दो पैकेट, कौस्तुभानंद बिष्ट एक पैकेट और खिलानंद जोशी चार पैकेट मत्स्य बीज बांटे। इसके अलावा गंगनाथ बाबा मत्स्य जीवी समिति बाराकोट को 20 पैकेट, पूनाकोट को 25 पैकेट मत्स्य बीज दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...