चम्पावत, सितम्बर 28 -- Champawat News: चम्पावत। उद्यान विभाग ने विभिन्न गांवों के कृषकों को सब्जी बीज बांटे। नौमाना में हुए कार्यक्रम के दौरान 33, पोखरी में 74 और चामी में 20 किसानों को सब्जी बीज किट प्रदान की गई। डीएचओ योगेश भट्ट ने बताया कि कृषकों को मटर, मेथी, पालक, राई, चुकंदर, गाजर एवं प्याज जैसी व्यावसायिक एवं दैनिक उपयोग की फसलों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए गए। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान: 127 किसानों को मिला निःशुल्क सब्जी बीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...