चम्पावत, सितम्बर 19 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। जिला अस्पताल में सैनेटरी पैड बांटे गए। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि अभियान के तहत जिला अस्पताल में मौजूद किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, व्यक्तिगत स्वास्थ्य की देखभाल करने तथा इस दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरुक किया। विशेषज्ञों ने माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। सीएमओ ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग किशोरियों और महिलाओं में स्वच्छता जागरुकता बढ़ा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...