चम्पावत, अक्टूबर 29 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से 992 ग्राम चरस बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि एसओजी और चल्थी पुलिस ने कार संख्या यूके 06 बीएस 2063 से 992 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने कार सवार नारायण नाथ निवासी ग्राम कचलाकोट, मुक्तेश्वर, नैनीताल, जितेंद्र सिंह राणा और पान सिंह निवासी बमनपुरी, सितारगंज, मोहन जोशी निवासी चल्थिया, पाटी और कालीचरण निवासी धूसरी, नानकमत्ता के खिलाफ मामाल दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...