चम्पावत, नवम्बर 6 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.एचएस ह्यांकी कार्यमुक्त हुए। उनका रुद्रपुर तबादला हुआ है। डॉ.सोनाली मंडल को सीएमएस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सीएमएस डॉ. ह्यांकी चम्पावत जिला अस्पताल में करीब दो साल से कार्यरत थे। अक्तूबर में उन्हें इसी पद पर रुद्रपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। अब तक वे चम्पावत जिला अस्पताल में ही कार्य कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...