चम्पावत, नवम्बर 3 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। राज्य स्तरीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में हिस्सा लेने राउमावि खूनाबोरा और जीआईसी किमतोली के 15 विद्यार्थियों का दल देहरादून रवाना हुआ। सीईओ मान सिंह और डायट प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश उपाध्याय, मीरा पंत और भूपेंद्र सिंह देव ने बताया कि टीम लोक नृत्य और रोल प्ले के में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता पांच नवंबर को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...