चम्पावत, सितम्बर 4 -- Champawat News: चम्पावत। पाटी ब्लॉक के कांडा गांव में पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस दौरान पशुओं को लंपी बीमारी का टीका लगाया गया। सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को लंपी बीमारी के लक्षण, रोकथाम और बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा बांटी। उन्होंने बताया कि अन्य गांवों में भी पशु चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- लावारिस गोवंश में लंपी का संक्रमण बढ़ने का खतरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...