Champawat News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक धामी का पुतला फूंका
चम्पावत, जुलाई 3 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और धारचूला के विधायक हरीश धामी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी के खिलाफ दिए बयान पर आक्रोश जताया। लोहाघाट में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि लोहाघाट में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और धारचूला विधायक हरीश धामी ने विकास की बात न कहकर छोटा धामी बड़ा धामी कहकर सीएम का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई भी मुद्दा नहीं रह गया है। वह सीएम की विकास की सोच से जलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सीमांत जिले में विकास की नई ऊंचाई दी है। उन्होंने दोनों नेताओं के इस बयान पर नाराजगी जताई। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.