Champawat News: कराटे खिलाड़ियों ने सात पदक जीते
चम्पावत, अक्टूबर 1 -- Champawat News: बनबसा। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बनबसा के खिलाड़ियों ने सात पदक जीते। खेल महाकुंभ के तहत प्रतियोगिता 26 से 29 सितंबर तक हुई। कोच कृष्णकांत कौशल ने बताया कि प्रिंस खोलिया, उमंग भंडारी, सिम्पी राणा ने स्वर्ण, अंशिका धामी, अक्षत बोहरा ने रजत और कल्पित थ्वाल, अभिषेक सिंह ने कांस्य पदक जीता l उनकी उपलब्धि पर डीओ जसवंत सिंह कठायत, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, एनएचपीसी महाप्रबंधक विद्युत जावेद अंसारी, दीपक रजवार, गौरव खोलिया, प्रदीप कुमार दुबे, नरेश मुरारी, कमलेश भट्ट आदि ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.