चम्पावत, जुलाई 4 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। कनेड़ी गांव के कालेशन मंदिर में होने वाले चार दिनी महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। महोत्सव समिति अध्यक्ष डॉ. सुधाकर जोशी ने बताया कि शुभारंभ 18 जुलाई को देव डांगरों के गंगा स्नान के साथ होगा। 19 जुलाई को सुंदरकांड का पाठ होगा। 20 जुलाई को रात्रि जागरण और 21 जुलाई को मुख्य मेले के साथ देवी रथ यात्रा निकाली जाएगी। दीप जोशी, प्रमोद जोशी, कैलाश जोशी, भुवन पांडेय, प्रदीप जोशी तैयारी में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...