Champawat News: ककनई में पहली बार विलेज फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
चम्पावत, अक्टूबर 25 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत विलेज फाउंडेशन की ओर से शनिवार को ग्राम पंचायत ककनई में पहली बार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अत्यंत चुनौतीपूर्ण और दूरस्थ क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में आसपास साल मछियाड, टांड, डांडा, कठौती आदि गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। शिविर में हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज से संबंधित चिकित्सकों और पैरामेडिकल टीम ने सेवाएं दीं। शिविर में डॉ. संजोली बंसल, डॉ. विभोर और डॉ. बहुरूपे चेतन राजेंद्र ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। इसके अलावा शेष मनी शर्मा, सूर्य प्रकाश, दीपक देवरानी और भूपेश जोशी ने भी शिविर में सेवाएं दीं। उप जिला चिकित्सालय टनकपुर के सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट राकेश कुमार पाल भी शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.