Champawat News: एसडीएम से मिला व्यापार संघ
चम्पावत, अक्टूबर 16 -- Champawat News: नवनीत गहतोड़ी, पाटी। पाटी व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नव नियुक्त एसडीएम उज्जवल डालाकोटी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों समेत अन्य लोगों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। एसडीएम ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के हर मुमकिन प्रयास किए जाएंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में व्यापार मंडल प्रशासन का सहयोग करेगा। यहां व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र लडवाल, महामंत्री सुरेश चंद्र भट्ट, प्रकाश चंद्र जोशी, प्रकाश भट्ट सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.