चम्पावत, अक्टूबर 25 -- मिलेट्स व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी में मिलेट्स (श्री अन्न) व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मोटे अनाज के पोषण संबंधी महत्त्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दैनिक आहार में इनके उपयोग को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में संदीक्षा परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा रागी का सूप, रागी का चीला, बाजरे की शक्करपाली, मक्के का हलवा एवं शक्करपाली, बाजरे की टिक्की, चूरमा, बिट्टू की खीर, बाजरे एवं ज्वार की लिट्टी-चोखा तथा बाजरे एवं ज्वार के ढोकले सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन प्रस्तुत किए। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि मिलेट्स पोषक तत्त्वों से भरपूर होते हैं तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में महत्त्वपूर...