Champawat News: एसएसबी ने स्वच्छता अभियान चलाया
चम्पावत, अक्टूबर 24 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में बल कर्मियों ने चम्पावत के गोलज्यू मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई की। कमांडेंट ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को साफ रखना और लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना है। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट नवीन कुमार समेत तमाम एसएसबी जवान शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.