चम्पावत, नवम्बर 22 -- Champawat News: चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी की ओर से वाइब्रेंट ग्राम पासम में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. योगेश लोधी ने किया। शिविर के दौरान कुल 62 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय ग्रामवासियों ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. योगेश लोधी, बलेंद्र सिंह, युधिष्ठिर बिष्ट सहित स्थानीय ग्रामीण और अन्य बलकार्मिक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Champawat News: एसएसबी ने मडुंवा में 120 पशुओं का उपचार किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...