Champawat News: एसएसबी ने मडुंवा में 120 पशुओं का उपचार किया
चम्पावत, नवम्बर 22 -- Champawat News: चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी की ओर से वाइब्रेंट गांव मंडुवा में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसमें स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, स्वच्छता, मौसमी बिमारियों से बचाव एवं पशुधन प्रबंधन के बारें में जागरूक किया गया तथा 16 ग्रामीणों के 120 पशुओं का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गयी। शिविर का संचालन डॉ. पूजा फर्स्वान, चुन्नी लाल, जिलाधर यादव, स्थानीय ग्रामीण और अन्य बलकार्मिक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.