Champawat News: एसएसबी ने पशु चिकित्सा शिविर लगाया
चम्पावत, अक्टूबर 20 -- Champawat News: चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी ने सीमांत बकोड़ा गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान 28 किसानों के 243 पशुओं का उपचार करने के साथ ही निशुल्क दवा बांटी। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। शिविर का संचालन टनकपुर पशु अस्पताल के डॉ. विजय पाल प्रजापति, सचिन चमेली, देवेंद्र कार्की ने किया। ग्रामीणों के पशुओं की स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता और मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधान रविन्द्र सिंह रावत, एसआई दरबान सिंह समेत तमाम पशुपालक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: एसएसबी पंचम वाहिनी ने पशु चिकित्सा शिविर लगाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.