Champawat News: एसएसबी जवानों ने संडे ऑन साइकिल रैली निकाली
चम्पावत, अक्टूबर 25 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसएसबी की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संडे ऑन साइकिलअभियान के तहत छह किलोमीटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज थीम के माध्यम से बलकार्मिकों एवं आमजन को नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। साइकिल रैली का शुभारंभ वाहिनी मुख्यालय से कमांडेंट ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली वाहिनी मुख्यालय से प्रारंभ होकर मुडियानी गांव तक तथा वहां से वापस वाहिनी मुख्यालय पहुंची। साइकिल रैली के दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन को फिट इंडिया मूवमेंट तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.