चम्पावत, जुलाई 27 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। ग्राम पाटन पाटनी में क्षेत्र को प्रस्तावित मास्टर प्लान 2041 में शामिल करने पर पाटन-पाटनी की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पाटन-पाटनी क्षेत्र को मास्टर प्लान से अलग न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पाटन-पाटनी क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि वर्षों से ग्रामीण अपने पारंपरिक अधिकारों के तहत खेती-बाड़ी, मकान निर्माण और अन्य आवश्यक कार्य करते आ रहे हैं। यदि गांव को मास्टर प्लान में शामिल किया तो वह प्राधिकरण के दायरे में आ जाएगा। जिससे भविष्य में सामान्य कार्यों के लिए भी विभिन्न प्रकार की अनुमति लेनी पड़ सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...