चम्पावत, अगस्त 19 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। एनएसयूआई ने कॉलेज की विभिन्न मांगों को लेकर तीसरे दिन भी धरना दिया। बुधवार को पीजी कॉलेज परिसर के बाहर एनएसयूआई के कॉलेज इकाई अध्यक्ष आयुष गोस्वामी के नेतृत्व में छात्र धरने पर बैठे। उन्होंने विज्ञान संकाय की प्रयोगशालाओं उपकरण, एमए में इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र और मनोविज्ञान विषय शुरू करने, लाइब्रेरियन की नियुक्ति, खिलाड़ियों के टीए व डीए में वृद्धि करने, बस पास और कॉलेज तक बस की व्यवस्था करने की मांग की। यहां सक्षम अधिकारी, अजय बिष्ट, राहुल, प्रियांशु बोहरा, धीरज बोहरा, मनोज जोशी, सुरभि मेहता, शिखा, ललित चिल्कोटी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: एबीवीपी और छात्र संघ का धरना जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...