Champawat News: एनएच में कंक्रीट से गड्ढे भरान का काम शुरू
चम्पावत, जुलाई 11 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने खटकाना पुल से जिला अस्पताल तक की टूटी सड़क का जायजा लिया। डीएम ने गड्ढों को कंक्रीट से भरने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों से भी बातचीत की और विस्तृत जानकारी ली। डीएम ने बताया कि प्रशासन आम जनमानस और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। कहा कि मार्ग को जल्द ही पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के ईई विभोर गुप्ता ने बताया कि पॉट होल्स में कंक्रीट से भराव का कार्य शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.