चम्पावत, सितम्बर 8 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। पिथौरागढ़ एनएच पर ब्लॉक के पास निर्माणाधीन स्क्रबर में बना गड्ढा खतरा बन रहा है। गड्ढे में पानी भरने और कीचड़ जमा होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वाहन चालकों और लोगों ने गड्ढा भरान करने की मांग की है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि निर्माणाधीन स्क्रबर के कारण सड़क का एक हिस्सा लंबे समय से खराब स्थिति में है। बारिश के दौरान गड्ढे में पानी भरने से दोपहिया वाहन रपट रहे हैं। वाहन चालक नवीन ओली, दीपक सिंह, राहुल, प्रकाश चंद्र और नवीन कुमार ने बताया कि सड़क की जर्जर हालत के चलते लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: पुरानी बाजार की संकरी गली में बना गड्ढा दे रहा हादसों को न्योता क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। ऐसा नहीं...