चम्पावत, जुलाई 24 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ एक सितंबर से शुरू होगा। आयोजन को लेकर हुई तैयारी बैठक में एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में गुरुवार को खेल महाकुंभ को लेकर बैठक हुई। बैठक में डीओ जसवंत खड़ायत ने बताया कि एक से दस सितंबर तक अंडर 14 और अंडर 19 आयु में बालक-बालिका की कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट और एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। बताया कि 11 से 20 सितंबर तक विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी में न्याय पंचायत से चयनित खिलाड़ी कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल व पिड्डू में हिस्सा लेंगे। 21 से 30 सितंबर तक सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में मलखम्ब, रस्साकसी व गोली आदि खेल होंगे। 20 से 25 साल की महिलाओं की राज्य स्तरीय कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जू...