Champawat News: उद्यान विभाग ने पौधों का वितरण किया
चम्पावत, अगस्त 17 -- Champawat News: चम्पावत। उद्यान विभाग ने वर्षाकालीन मौसम में फलदार पौधों का वितरण किया। विभाग ने कुल 56,754 फलदार पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने बताया कि भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय जलवायु के अनुरूप कृषकों को विभिन्न फल प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए गए। इनमें आम, लीची, माल्टा, कलमी माल्टा, बीजू संतरा, कटहल, पपीता एवं शरीफा के पौधे शामिल हैं। अभियान से जनपद के लगभग 4,500 कृषकों को लाभ पहुंचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.