चम्पावत, नवम्बर 29 -- Champawat News: प्रेम सिंह धामी, टनकपुर। हरेला क्लब की ओर से उत्तरायणी मेले के मौके पर निर्धन और असहाय कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। क्लब आगामी 15 और 16 जनवरी 2027 को गांधी मैदान में 21वां उत्तरायणी मेला आयोजित कर रहा है। मेले के पहले दिन 15 जनवरी को कन्या विवाह का आयोजन प्रस्तावित है। क्लब के सचिव एमएन जोशी ने बताया कि निर्धन कन्या विवाह के इच्छुक वर-वधू और उनके अभिभावक 10 जनवरी 2027 या उससे पहले पंजीकरण करा लें। पंजीकरण के लिए क्लब अध्यक्ष डीडी भट्ट, सचिव एमएन जोशी और उपाध्यक्ष दीपा नरियाल से संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...