चम्पावत, जुलाई 25 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। उत्तराखंड क्रांति दल का 48 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधानसभा के लिए एकजुटता का संदेश दिया। शनिवार को मीना बाजार लोहाघाट में स्थित यूकेडी कार्यालय में पार्टी के संस्थापक सदस्य केडी सुतेड़ी की अध्यक्षता पर स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें यूकेडी के जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता ने कहा कि राज्य बनने के बाद राज्य की अवधारण खत्म हो गई है। पूरे राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्ट्राचार, पहाड़ में नगर और गांव में स्वास्थ्य और चरमराती शिक्षा व्यवस्था के कारण लोग लगातार पलायन को मजबूर हो गए हैं। मेहता ने कहा कि यूकेडी ने राज्य को खुसहाल और समृद्ध बनाने का सपना संजोया था। जिसे बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा ने चूर-चूर कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्...