Champawat News: ईई व अन्य अभियंताओं का वेतन रोकने के निर्देश
चम्पावत, अगस्त 11 -- Champawat News: चम्पावत। जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही ईई और अभियंताओं पर भारी पड़ गई। डीएम ने एमआई के ईई, सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि जन-जन की सरकार, जन समर्पण पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण न करने और आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के आंकलन आंकड़े प्रस्तुत न करने पर लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विमल कुमार सूंठा समेत संबंधित सहायक अभियंताओं और जूनियर इंजीनियर का एक दिन का वेतन रोका गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.