Champawat News: इनामी वांछित गैंगस्टर 18.08 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
चम्पावत, अक्टूबर 25 -- Champawat News: सतीश जोशी,चम्पावत। जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी चम्पावत पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। एसओजी चम्पावत टीम द्वारा नेपाल बॉर्डर पर पिलर संख्या 805/01 के निकट जंगल में चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे Rs.5,000 के इनामी अभियुक्त राहुल कुमार निवासी बनबसा के कब्जे से 18.08 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के दो अभियोग एवं गैंगस्टर एक्ट का एक अभियोग पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त मुंबई में भी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। पूछताछ में अभियुक्त राहुल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.