Champawat News: आश्वासन पर स्थगित किया धरना
चम्पावत, जुलाई 2 -- Champawat News: जगदीश ओली, लोहाघाट। श्रमिक चेतराम ने आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया है। मुआवजे और बेटे को नौकरी देने की मांग को लेकर चेतराम बीते 38 दिन से धरने पर बैठे थे। गंगनौला लोहाघाट निवासी चेतराम बीते 38 दिन से धरने पर बैठे थे। गुरुवार को लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने श्रमिक चेतराम को आश्वासन दिया। चेतराम ने बताया कि वर्ष 1993 में लोनिवि में राजमिस्त्री के पद पर तैनात थे। लोहाघाट कॉलेज के भवन निर्माण के दौरान छत से गिरकर घायल हो गए। लेकिन विभाग ने मुआवजा नहीं दिया। इसी को लेकर चेतराम 116वीं बार धरने पर बैठे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.