चम्पावत, नवम्बर 7 -- Champawat News: ​लोहाघाट। लोहाघाट जीआईसी के छात्र आयुष तड़ागी का चयन राष्ट्रीय स्तर की दौड़ में हुआ है। प्रधानाचार्य धनश्याम भट्ट ने बताया कि आयुष ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्य स्तरीय उत्तराखंड एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 और 200 मीटर दौड़ में दो रजत पदक जीते। बताया कि उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कमलेश मेहरा, प्रकाश चंद्र सिंह बोहरा, विजय कुमार, श्याम चौबे, विक्रमाजीत सिंह चौहान, नवीन चंद्र पाण्डेय, प्रदीप जोशी, तनुजा राय, नीलम गोस्वामी, स्वयं प्रभा जोशी, विजय सिंह, विनोद पांडेय, प्रमोद पाटनी, कैलाश नाथ, राजू शंकर जोशी, हरिहर चन्द्र, भट्ट मोनिका सिंह, ज्योत्सना बोहरा आदि ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...