Champawat News: आम सहमति के बाद तय होगी महायोजना
चम्पावत, जुलाई 22 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत महायोजना का अंतिम स्वरूप आम सहमति के बाद होगा। ये बात डीएम मनीष कुमार ने कही। डीएम ने कहा कि मास्टर प्लान अभी एक प्रारूप है। आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों के निर्धारण, ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि से जुड़े विषय और भविष्य में होने वाले निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी। बताया कि मास्टर प्लान में सड़कों, पार्कों, उद्यानों, विद्यालयों, पार्किंग, सीवर और अन्य सुविधाओं का विकास होगा। पर्यटन स्थलों के विकास, पर्यावरण व नदी संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण आदि को प्राथमिकता दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.