Champawat News: आपदा राहत नीति के अनुरूप पीड़ित को मिली आर्थिक सहायता
चम्पावत, जुलाई 25 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के तहत डीएम मनीष कुमार के दिशा निर्देशन में तहसील लोहाघाट प्रशासन की ओर से आपदा प्रभावित परिवार को राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। तहसील लोहाघाट में दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली एवं एसडीएम नीतू डागर ने ग्राम कमलेड़ी, पट्टी क्षेत्र रौसाल निवासी गंगा सिंह पुत्र फतै सिंह को राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आपदा से प्रभावित प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से राहत सहायता पहुंचे, जिससे प्रभावित परिवारों को कठिन समय में आवश्यक संबल मिल सके। इस दौरान तहसीलदार मुईनुद्दीन, कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.