Champawat News: आपदा के कार्य शीघ्र पूरा करें
चम्पावत, अक्टूबर 24 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने आपदा से संबंधित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में हुई वर्चुअल बैठक में उन्होंने स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीएम मनीष कुमार ने अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए नियमित निगरानी करने को कहा। संबंधित विभागों को प्रतिदिन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। गुणवत्ता बनाए रखने के लिए थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने को कहा। निर्माण स्थलों पर कार्य का नाम, स्वीकृत लागत और अन्य आवश्यक विवरण दर्शाने वाले बोर्ड लगाने को कहा। बैठक में सीडीओ अजय सिंह, एसडीएम नीतू डांगर, बीसी पंत व उज्ज्वल डालाकोटी, डीडीएमओ देवेंद्र पटवाल, ईई लोनिवि हितेश कांडपाल, जल संस्थान आरपी डोबवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.