चम्पावत, जुलाई 15 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में गुरुवार को हरेला मेला लगेगा। इसको लेकर एसडीएम, पुलिस और व्यापारियों के बीच बैठक हुई। तय किया गया कि मोटर स्टेशन में वाहन खड़े नहीं होंगे। चम्पावत में बुधवार को हरेले मेले को लेकर बैठक हुई। इस दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बताया कि गुरुवार को मोटर स्टेशन में हरेला मेला लगेगा। मेले में होने वाली भीड़ को देखते हुए सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि सभी दोपहिया और चौपहिया वाहनों को पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। इस दौरान बाजार क्षेत्र में वाहन खड़े नहीं कि जा सकेंगे। बैठक में एसडीएम बीसी पंत, कोतवाल बीएस बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, महामंत्री हरीश सक्टा, युवा व्यापार संघ अध्यक्ष मयूख चौधरी, महामंत्री आनंद अधिकारी, व्यापार संघ...