चम्पावत, अक्टूबर 15 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। पॉलीहाउस किसानों की आजीविका बढ़ाने में मददगार होंगे। उद्यान विभाग काश्तकारों को 80 फीसदी अनुदान पर पॉलीहाउस उपलब्ध करा रहा है। लोहाघाट के कई किसान पॉलीहाउस में सब्जियां उगा कर आय अर्जित कर रहे हैं। पॉलीहाउस में खेती करने से किसानों की तकदीर संवर रही है। लोहाघाट में कई किसान पॉलीहाउस में सब्जी उत्पादन कर आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं। उद्यान विभाग 80 फीसदी अनुदान पर किसानों को पॉलीहाउस उपलब्ध करा रहा है। डीएचओ योगेश भट्ट ने बताया कि लोहाघाट में उद्यान विभाग की पॉलीहाउस योजना से जुड़कर अनेक काश्तकार शिमला मिर्च, टमाटर, खीरा, बंदगोभी एवं फूलगोभी आदि का उत्पादन कर आय अर्जित कर रहे हैं। बताया कि फोर्ती के धर्मानंद मुरारी पॉलीहाउस में करीब 30 कुंतल शिमला मिर्च का उत्पादन किया है। बताय...