चम्पावत, जुलाई 11 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। लोहाघाट स्थित आईटीबीपी 36वीं वाहिनी को स्थानीय स्तर पर उत्पादित सब्जियों और फलों की आपूर्ति की गई। ​आमतौर पर सैन्य बलों में रसद की आपूर्ति बाहरी ठेकेदारों और बिचौलियों के माध्यम से होती है। इससे स्थानीय किसानों को उचित लाभ नहीं मिल पाता था। उद्यान विभाग ने अब आईटीबीपी प्रशासन से संपर्क कर एमओयू किया है। जिसके तहत बीते 29 मई और 18 जून को आईटीबीपी की मांग पर 1165 किग्रा और 2920 किग्रा ताजी सब्जियां व फलों की आपूर्ति की। इससे स्थानीय काश्तकारों को लाभ हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...