Champawat News: अवैध खनन का आरोप, टीम ने जांच की
चम्पावत, जुलाई 15 -- Champawat News: चम्पावत। पाटी के मूलाकोट क्षेत्र में एक ग्रामीण ने अवैध खनन और बिना रवन्ने के पत्थरों से दीवार निर्माण का आरोप लगाया है। संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर चालान किया। मूलाकोट निवासी सुंदर सिंह अधिकारी ने कांडे-मज्याप सड़क में अवैध खनन और बगैर रवन्ने के पत्थरों का उपयोग कर दीवार बनाने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद राजस्व, खनन, लोनिवि, वन और पुलिस की टीम को निरीक्षण में करीब 204.80 घन मीटर भूमि में अवैध कटान और बिना वैध रवन्ने के 168.06 घन मीटर पत्थरों का उपयोग कर दीवार निर्माण का कार्य मिला। पाटी के तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया ने बताया कि पत्थरों को सीज कर चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.