चम्पावत, अगस्त 20 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर इन दिनों अराजक तत्वों का आतंक बना हुआ है। अराजक तत्वों ने 25 दोपहिया वाहनों से तेल चोरी कर लिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की है। बुधवार को देर रात जिला मुख्यालय के नागनाथ वार्ड की नई बस्ती में खड़े 25 से अधिक दोपहिया वाहनों से अराजक तत्वों ने तेल निकाल कर वाहनों में तोड़ फोड़ कर डाली। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिली। इससे लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने कहा कि अराजक तत्व अब वाहनों से तेल निकाल कर चोरी का नया रास्ता अपना रहे हैं। चोरों ने 25 वाहनों से लगभग 35 से 40 लीटर तेल निकालकर घटना को अंजाम दिया। चोरी की इस तरह की घटना से लोगों में काफी नाराजगी है। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र, बसंत बल...