Champawat News: अमोड़ी में बाइक रपटी, दो युवक घायल
चम्पावत, अक्टूबर 16 -- Champawat News: योगेश जोशी,चम्पावत। चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अमोड़ी के पास एक बाइक रपट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह रुद्रपुर निवासी चिराग प्रजापति और खटीमा निवासी एकम राय बाइक से चम्पावत से टनकपुर जा रहे थे। इसी दौरान अमोड़ी के पास बाइक रपट कर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। डंपर चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में घायल दोनों युवकों को भाजपा नेता दीपक बिष्ट और नीरज बोहरा ने अपने वाहन से अमोड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.