चम्पावत, अगस्त 16 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के अमोड़ी एवं भगीनाभंडारी में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए नये विद्युत सब स्टेशन बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था के विस्तार के साथ ही वोल्टेज संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी । डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए शासन ने सचिव, ऊर्जा विभाग को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही योजना के लिए वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी किए जाने तथा इसकी प्रगति से मुख्यमंत्री कार्यालय को तत्काल अवगत कराने का अनुरोध किया गया है। यह भी पढ़ें- Champawat News: अमोड़ी और भगाना भं...