Champawat News: अमोड़ी और भगाना भंडारी में बनेंगे नये विद्युत सब स्टेशन
चम्पावत, अगस्त 16 -- Champawat News: चम्पावत। जिले के अमोड़ी एवं भगीनाभंडारी में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए नये विद्युत सब स्टेशन बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इन विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था के विस्तार के साथ ही वोल्टेज संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी । डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सचिव, ऊर्जा विभाग, उत्तराखण्ड शासन को आवश्यक अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.