चम्पावत, अक्टूबर 16 -- Champawat News: योगेश जोशी,चम्पावत। अतिवृष्टि से प्रभावित 70 किसानों को मुआवजा राशि दी गई। सभी किसानों को 80 हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई। अतिवृष्टि से 6.84 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में फसलों को नुकसान हुआ है। लोहाघाट क्षेत्र में अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित कृषकों को राहत राशि दी गई। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि जनपद में अतिवृष्टि के कारण किसानों की विभिन्न फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित कृषकों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक कार्यवाही करते हुए सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार कृषकों के हितों के संरक्षण, कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है।--...