चम्पावत, अक्टूबर 19 -- Champawat News: टनकपुर, संवाददाता। ककराली गेट-पूर्णागिरि सड़क में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया है। टनकपुर में सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पूर्णगिरि मार्ग पर 34 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र नरेश पाल निवासी बनबसा और 32 वर्षीय हरीश चंद पुत्र भरत निवासी आनंदपुर बनबसा टनकपुर की तरफ आ रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायलों को लोगों ने उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ.आफताब आलम ने बताया कि घायल धर्मेंद्र के सिर में अधिक चोट आई है। बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान...