Champawat News: अग्निसुरक्षा अभियान चलाया
चम्पावत, नवम्बर 3 -- Champawat News: योगेश जोशी, टनकपुर। दीपावली पर्व को देखते हुए फायर स्टेशन टनकपुर की टीम ने सोमवार को क्षेत्र में अग्निसुरक्षा अभियान चलाया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने स्कूल-कॉलेजों, पेट्रोल पंपों, मिष्ठान भंडारों, गोदामों और दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिष्ठान संचालकों को पर्याप्त पानी और रेत रखने को कहा गया। आतिशबाजी के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Almora News: मानकों के उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.