Champawat News: अग्निशमन केन्द्र को नया वाहन मिला
चम्पावत, अक्टूबर 26 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। अग्निशमन केन्द्र लोहाघाट को आधुनिक सुविधाओं वाला नया अग्निशमन वाहन मिला है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंसदास सागर के नेतृत्व में नये वाहन की पूजा अर्चना की। अग्निशमन प्रभारी ने बताया कि नये वाहन में वाटर टेंडर क्षमता 3500 लीटर है। अभी तक केन्द्र में केवल दो हजार लीटर क्षमता वाले ही अग्निशमन वाहन उपलब्ध थे। बताया कि वाहन में डीसीपी और सीओटू एक्टिंग्यूसर भी लगे हुए हैं। यहां चालक राजेश खर्कवाल, सुनील जोशी, जगदीश सिंह, भरत सिंह, कुंदन सिंह और नीरज राणा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.