Champawat News: अग्निकांड पीड़ितों को राहत राशि दी
चम्पावत, अगस्त 19 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। टनकपुर में अग्निकांड प्रभावितों को एक-एक लाख रुपये की राहत राशि दी गई। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ये धनराशि दी गई है। इसी वर्ष 13 मई को टनकपुर के वार्ड नंबर एक में पुरानी टंकी के पास स्थित दुकानों में भीषण आग लग गई थी। अग्निकांड में दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। प्रभावित दुकानदारों रुचि वर्मा, देवेंद्र, करन, रामप्रकाश, मैकू लाल और श्याम को धनराशि दी गई इसके अलावा सड़क दुर्घटना में घायल ज्ञानखेड़ा के प्रेम सिंह को भी राहत राशि दी। यहां विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, तुलसी कुंवर, दिनेश कुमार, जीवन सिंह नेगी, राजपाल सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.