Chamba Flash Flood: चंबा में मूसलाधार बारिश और फ्लैश फ्लड से तबाही, हादसे में परिवार के 5 लोग मरे
शिमला, जुलाई 28 -- Chamba Flash Flood: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मूसलाधार बारिश और एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। जिले में रात भर मूसलाधार बारिश के कारण कई जगह फ्लैश फ्लड जैसे हालात बन गए। घरों और दुकानों में पानी व मलबा घुस गया, सड़कें बंद हो गईं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसी बीच पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 माह का बच्चा भी शामिल है। सोमवार रात चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर परेल नामक स्थान पर नाले में अचानक भारी पानी आने से कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भारी मलबा और पानी आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। प्रशासन ने सड़क खोलने के लिए मशीनें मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.