Chakradharpur News: 9 विद्यालयों के 198 छात्र-छात्राओं के बीच हुआ साइकिल का वितरण
चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता झारखंड सरकार की प्रगति का पहिया योजना के तहत शुक्रवार को चक्रधरपुर प्रखंड के 9 विद्यालयों के 198 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल वितरण चक्रधरपुर के महात्मा गांधी हाई स्कूल में सात तथा मध्य विद्यालय आसनतलिया में 2 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। रिसोर्स शिक्षक अनिल प्रजापति ने बताया कि साइकिल वितरण का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंच सकें और उनकी पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही। यह भी पढ़ें- 9 विद्यालयों के 198 छात्र-छात्राओं के बीच हुआ साइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.