चक्रधरपुर, अगस्त 3 -- Chakradharpur News: बंदगांव। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती पोड़ाहाट जंगल के बीहड़ बंदगांव प्रखंड के अंगरिया गांव में आजादी के 78 साल बाद भी जब पुल और सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने खुद ही विकास की बीड़ा उठाया। ग्रामीणों ने रविवार को श्रमदान कर सड़क की मरम्मत कर चलने लायक बनाया। साथ ही पुल और सड़क निर्माण की मांग की। ग ग्रामीणों ने कहा कि कई जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को समस्यओं से अवगत कराया गया है, लेकिन उनसे अबतक सिर्फ आश्वासन मिला है। ग्रामीणों ने कहा कि सुदूरवर्ती इस गांव में सड़क और मोहरा नाला पर पुल नहीं होने के कारण मरीजों को अस्पताल जाने, बच्चों को स्कूल जाने और किसानों को बाजार जाने सहित ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। ग्रामीण कई बार शासन और प्रशसान के अधिकारियों को लिखित शिकायत की, ल...